अलग-अलग घटनाओं में 2 बच्चे झुलसे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2017 - 01:00 AM (IST)

चम्बा : बीते 24 घंटों के दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों के 2 बच्चों के झुलसने के मामले सामने आए हैं। दोनों बच्चों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया, जहां दोनों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को 2 वर्षीय पूर्व पुत्र शम्मी निवासी गांव सलाल तहसील चम्बा जब अपने घर में मौजूद था तो किचन में बन रही दाल उसके ऊपर आ गिरी। इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया। दूसरी घटना लाहरा में उस समय घटी जब 7 वर्षीय रिया पुत्री अशोक कुमार अपने किचन में थी तो गर्म तेल उसके ऊपर आ गिरा। इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गई। दोनों का मैडीकल कालेज में उपचार चला हुआ है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News