कुकर फटने से झुलसी युवती

Monday, Dec 05, 2016 - 10:55 PM (IST)

चम्बा : रविवार को कुकर फटने से एक युवती झुलस गई। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय शीना पुत्री रशीद निवासी गांव मगरोगा डाकघर लारा तहसील सलूणी रविवार शाम को जब अपने घर में खाना बना रही थी तो कुकर फट गया जिसके चलते उसमें गर्म खाद्य सामग्री व पानी उसके ऊपर आ गिरा। इस घटना में वह झुलस गई जिसके चलते उसे तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किहार ले जाया गया। वहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय चम्बा रैफर कर दिया गया। रविवार देर शाम को उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय लाया गया जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।