कुकर का पानी गिरने से लड़का झुलसा

Tuesday, Jul 25, 2017 - 12:50 AM (IST)

चम्बा : कुकर का खौलता हुआ पानी गिरने से एक 12 वर्षीय लड़का झुलस गया। जानकारी के अनुसार नवीन पुत्र मोहिंद्र रविवार शाम को अपने घर की रसोई में बैठा हुआ था तो उस दौरान घर में खाना बन रहा था और अचानक ही कुकर की सीटी प्रैशर से निकल गई जिसके चलते उसका गर्म पानी उसके ऊपर आ गिरा और वह झुलस गया। परिजनों ने नवीन को मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।