सैलानियों को रोहतांग के दीदार करवाना प्रशासन के लिए चुनौती

Saturday, Jun 02, 2018 - 11:43 AM (IST)

मनाली : देश व दुनिया के सैलानियों को मई-जून में भी बर्फ के दीदार करवाने वाला रोहतांग दर्रा काफी चर्चा में है। प्रशासन द्वारा रोहतांग दर्रे के लिए वाहनों की संख्या सीमित करने के कारण ही मनाली में भ्रष्टाचार को बल मिला है। मनाली आने वाले हर सैलानी की प्राथमिकता रोहतांग दर्रे में बर्फ का दीदार करना है। मनाली आने वाले सैलानियों को रोहतांग दर्रे में बर्फ  के दीदार करवाना प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गया है। हर दिन 15 से 18 हजार सैलानी मनाली आ रहे हैं। 1200 वाहनों में 8 से 10 हजार सैलानी ही रोहतांग जा पा रहे हैं, ऐसे में प्रत्येक दिन 5 से 8 हजार सैलानी रोहतांग जाने से वंचित रह रहे हैं। दशकों बीत जाने के बाद भी सरकार किसी अनछुए पर्यटन स्थल को विकसित नहीं कर पाई है। दूसरा कोई पर्यटन स्थल विकसित न होने से मनाली आने वाले हर सैलानी का बोझ रोहतांग पर पड़ा है। 

kirti