पेड़ से लटका मिला शव

Friday, Jun 15, 2018 - 10:43 PM (IST)

चैलचौक : गोहर उपमंडल की नौण पंचायत के कोट गांव के एक व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जब जंगल के रास्ते से गांव का ही एक व्यक्ति गुजर रहा था तो उसे पेड़ पर लाश लटकी हुई नजर आई। नौण पंचायत प्रधान सारिका शर्मा ने कहा कि मृतक का नाम लुहारू राम पुत्र पीत्र सिंह निवासी कोट, उम्र लगभग 35 वर्ष है, जोकि पिछले 4 दिन से घर से गायब था। पुलिस के अनुसार लुहारू राम का पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिसका कोर्ट में केस भी चला हुआ था। लुहारू राम ने जूतों के लेस से फांसी लगाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया यही सामने आया है कि लुहारू राम ने आत्महत्या की है, मगर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच कर रही है, लेकिन मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेंगे। मंडी डी.एस.पी. हितेश लखन पाल ने मामले की पुष्टि की है।

Kuldeep