रेणुका वेटलैंड में विदेशी परिंदे बने आकर्षण का केंद्र (Watch Video)

Monday, Mar 18, 2019 - 12:25 PM (IST)

नाहन (सतीश): रेणुका जी वेटलैंड में विदेशी परिंदे इन दिनों आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रेणुका झील के अंतिम छोर पर डेरा डाले प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। हर साल की भांति इस साल भी रेणुका जी वेटलैंड में ही सैकड़ों प्रवासी पक्षी पहुंचे हुए हैं जो पिछले 3 माह से यहां डेरा डाले हुए हैं। इस मर्तबा रेणुका जी में कुल करीब 350 विदेशी पक्षी पहुंचे हुए हैं जिनमें अलग-अलग 15 प्रजातियां शामिल है।


वन्य प्राणी विभाग के आरओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार दो नई प्रजातियां भी शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए अच्छा वातावरण होने के कारण यहां दूर-दूर से विदेशी पक्षी पहुंचते हैं जो 3 से 4 माह तक का रेणुका जी में डेरा डालते हैं। मार्च माह के अंत तक यह प्रवासी पक्षी रेणुका जी झील में डटे रहते हैं। 

पक्षियों की सुरक्षा के मद्देनजर यहां वन्य प्राणी विभाग अलर्ट रहता है ताकि इन्हें कोई नुकसान ना पहुंचाएं। आरओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि वन्य प्राणी विभाग बकायदा यहां अपने कर्मचारी तैनात करता है ताकि प्रवासी परिंदे आसानी से रह सके। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटकों के साथ-साथ उनके लिए भी विदेशी परिंदे आकर्षण का केंद्र रहते हैं और वह बेसब्री से ही उनके आने का इंतजार करते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो ऐसे समय में यहां पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होता है। मैदानी इलाकों में गर्मियोंं के चलते यह विदेशी परिंदे हजारोंं किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचते है।

Ekta