आश्चर्य: ज्वाली के समखेहड़ गांव में पानी में तैरता पत्थर बना आस्था का केंद्र

Monday, Aug 27, 2018 - 01:48 PM (IST)

ज्वाली: पानी में पत्थर तैरने के बारे में तो शायद आपने सुना ही होगा, लेकिन त्रेतायुग में रामायण काल में, लेकिन आज भी ऐसा ही एक पत्थर अपनी इसी खूबी के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्वाली के समखेहड़ गांव में पानी में तैरता पत्थर मिला है। ये पत्थर देखने को भले ही आम पत्थर की तरह है, लेकिन इसके चमत्कार को देखकर सभी हैरान हैं।

दरअसल यह चमत्कारी पत्थर नदी किनारे तैरता हुआ मिला है जिसके बाद ग्रामीण इसे नदी से उठाकर अपने घर ले आए, जहां उन्होंने पानी के टब में इसे डूबोना चाहिए, लेकिन यहां भी ये पत्थर तैरने लगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस चमत्कारी पत्थर की सूचना अन्य लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी झलक पाने के समखेहड़ गांव में अाने लगे। जिसके बाद उन्ह लोगों ने पत्थर को चमत्कारी मान मंदिर में स्थापित कर पूजा-अर्चना की।
 

kirti