धर्मशाला में विशाल नैहरिया की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू (Watch Video)

Thursday, Oct 24, 2019 - 12:35 PM (IST)

धर्मशााला: धर्मशाला में बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है। बीजेपी प्रत्याशी विशाल नैहरिया की जीत की खुशी से भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं।


पटाखे और आतिशबाजी चलाई जा रही है। इतना ही नहीं कार्यकर्ता जीत की खुशी में लोगों को लड्डू बांट रहे हैं।


सड़कों पॉर रैली निकालकर जश्न मनाया जा रहा है। बता दें कि विशाल नैहरिया 6758 मतों से जीते हैं। कुल 82137 मतदाता थे जिनमें से 52485 वोट डाले गए। 430 लोगों ने नोटा दबाया। 24 मत रिजेक्ट हुए।

सभी राउंड में बीजेपी ही रही आगे 

धर्मशाला डिग्री कॉलेज में हुई काउंटिंग कुल 9 राउंड तक मतगणना चली। इस दौरान सभी राउंड में भाजपा के विशाल नैहरिया आगे रहे। 32 साल के नैहरिया को बीजेपी ने पहली बार मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने भी युवा विजय इंद्र को टिकट दिया था लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे हैं। इससे पहले भी इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा था।  

Ekta