वो तब दुनिया से रुखसत हुआ जब पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा था (देखें तस्वीरें)

Monday, Oct 28, 2019 - 05:25 PM (IST)

कांगड़ा (दौलत चौहान): एक ओर जहां पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा हुआ था वहीं दूसरी ओर देवभूमि का लाल दुनिया से रुखसत हुआ। दरअसल कांगड़ा जिला के अंतर्गत पड़ती पंचायत डागला के गांव रझीन निवासी सैनिक नरेंद्र कुमार की सैन्य अभ्‍यास के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। दिवाली के दिन शहीद सैनिक का शव जब घर पहुंचा तो पूरे क्षेत्र दीबाली की खुशियां मातम में बदल गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


दिवाली के दिन सैन्‍य सम्‍मान के साथ शहीद का अ‍ंतिम संस्‍कार कर दिया गया। 33 वर्षीय नरेंद्र पुत्र बंसी लाल की असम में 24 अक्‍टूबर को सैन्य अभ्यास के दौरान गोली लगने से शहादत प्राप्त की। मृतक जवान की पार्थिव देह को रविवार को उनके पैतृक घर रझीन में पहुंचाया गया उसके बाद पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव देह को उनके भतीजे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने सलामी दी। जवान भारतीय सेना की आरटी रेजिमेंट में बतौर सिपाही असम में सेवाएं दे रहा था।


24 अक्‍टूबर को असम में सैन्‍य अभ्यास के दौरान जवान को गले में गोली लग गई थी, इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। जवान की मौत के बाद उनकी पत्‍नी सहित 7 वर्षीय बेटी 5 वर्षीय बेटा बेसहारा हो गए हैं। मृतक जवान के पिता बंसी लाल भी पूर्व सैनिक हैं तो बड़े भाई सुंदर लाल भी भारतीय सेना में सेवारत हैं। इस मौके पर स्थानीय विधायक रीता धीमान, एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन व पंचायत प्रधान स्वर्ण सिंह पठानिया ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग वीर सैनिक की अंतिम विदाई पर शामिल रहे।

Ekta