राम मंदिर शिलान्यास को लेकर ऊना में BJP का जश्न, ढोल की थाप पर झूमे कार्यकर्ता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 03:39 PM (IST)

ऊना (अमित): अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास होने की खुशी में ऊना में आज जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते-गाते राम मंदिर शिलान्यास की खुशी मनाई। इस दौरान मोहक भजनों की तान छेड़ कर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम के प्रति अपनी आस्था जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा ने राम जन्मभूमि पर वर्ष 1992 में कारसेवा कर लौटे कार सेवकों को भगवे सिरोपे देकर सम्मानित किया।
PunjabKesari, BJP Worker Image

भाजपा ने इसे ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए देश की न्यायपालिका का भी आभार जताया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि करीब 400 साल के बाद यह क्षण आया है जब श्रीराम अपनी जन्मभूमि में विराजमान होने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए असंख्य भक्तों ने अपना बलिदान दिया है, जिन्हें वह नमन करते हैं।
PunjabKesari, Celebration Image

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी राम जन्मभूमि को लेकर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप जड़ते हुए जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही अप्रत्यक्ष रूप से मंदिर निर्माण की विरोधी रही है।  वहीं1992 में अयोध्या जाकर मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा करने वाले कार सेवकों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News