Watch Video: बिंदल की ताजपोशी पर नाहन में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

Wednesday, Jan 10, 2018 - 05:14 PM (IST)

नाहन (सतीश): विधानसभा का अध्यक्ष पद संभालने पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के स्वागत को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को कालाअंब में हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही सिरमौर को गौरवमयी पद देने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी किया।