ऊना में धूमधाम से मनाया Christmas Day, प्रभु यीशु के जन्म पर दिखाईं झांकियां

Tuesday, Dec 25, 2018 - 04:30 PM (IST)

ऊना (अमित): आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार की रात घड़ी की सूई ने जैसे ही 12 बजाए तो गिरजाघरों में विशेष पूजा शुरू हो गई। इसी मौके पर ऊना के संजोआन आश्रम चर्च को क्रिसमस के मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

इस मौके पर बड़ी तादाद में लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। संजोआन आश्रम द्वारा गिरजाघर परिसर में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकियां भी दिखाई गई हैं, जिनमें मरियम, प्रभु यीशु, गडरिये और स्वर्ग से आए दूत दिखाए गए हैं।

संजोआन आश्रम के फादर जॉर्ज ने इस अवसर पर सभी को रोशनी के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था।

इस दिन को क्रिसमस डे कहा जाता है और पूरे दिसंबर माह को क्राइस्ट-मास के नाम से जाना जाता है। क्राइस्ट-मास के खत्म होने के बाद ही ईसाई नववर्ष की शुरूआत होती है।

Vijay