ढारे पर गिरा देवदार का पेड़, 15 लोग बाल-बाल बचे

Wednesday, May 23, 2018 - 08:18 PM (IST)

शिमला: उपनगर संजौली के चलौंठी में अचानक ही एक देवदार का पेड़ ढारे पर गिर गया, जिससे 3 परिवारों की 15 जिंदगियां बाल-बाल बच गईं। पेड़ गिरने से ढारे को काफी नुक्सान हुआ है। पेड़ के गिरने के दौरान ढारे में 15 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि पेड़ साथ लगते अखरोट के पेड़ में अटक कर ढारे की छत पर गिरा अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद निगम प्रशासन के वे दावे भी खोखले होते नजर आ रहे हैं, जिनमें कहा गया था कि मकानों के ऊपर खतरा बन चुके पेड़ों को काटा जाएगा लेकिन शायद प्रशासन दावा कर भूल गया है।


खौफ के साये में जीने को मजबूर हुए 3 परिवार
जानकारी के अनुसार पांडे निवास में 3 परिवारों का कच्चा मकान बना है, जिसमें जोगराज व तीर्थराम सहित एक अन्य व्यक्ति के परिवार के 15 लोग अपनी गुजर-बसर करते हैं लेकिन अब इन परिवारों को खौफ  सताने लगा है कि कहीं अब अखरोट का पेड़ इनके मकान के ऊपर न गिर जाए और वे बेमौत मारे जाएं। इस संबंध में स्थानीय पार्षद सत्या कौंडल ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

Vijay