बिना ट्यूशन-कोचिंग के हासिल किया मुकाम, ये है CBSE के टॉपर पुष्पदीप का सपना (Video)

Friday, May 03, 2019 - 04:19 PM (IST)

नूरपुर (भूषण शर्मा): सी.बी.एस.ई. की जमा 2 की परीक्षा में नूरपुर पब्लिक स्कूल के छात्र पुष्पदीप ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया। पुष्पदीप ने कैमिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन ओर मैथ में शत प्रतिशत, फिजिक्स में 99 और अंग्रेजी में 95 अंक हासिल किए। पुष्पदीप के पिता विक्रमजीत सिंह दुकानदार हैं और माता रंजू बाला आगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। माता-पिता को अपनी प्रेरणा मानने वाले पुष्पदीप कम्प्यूटर साइंस इंजीनयर बनाना चाहते हैं।

बिना ट्यूशन और कोचिंग के हासिल किया मुकाम

पुष्पदीप ने बताया कि उसने कभी भी ट्यूशन नहीं पढ़ी ओर न ही कोई कोचिंग ली है। सैल्फ स्टडी से ही उसने ये मुकाम हासिल किया है। कभी भी पढऩे के लिए समय नहीं देखा, जितना मन किया उतनी पढ़ाई की। पुष्पदीप क्रिकेट खेलने का शौक रखता है। उसे टी.वी. पर समाचार सुनना और न्यूज पेपर पढऩा पसंद है। जनवरी 2019 में जे.ई.ई. मेन में भी बिना किसी कोचिंग के पुष्पदीप ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। 2017 में पुष्पदीप के दसवीं के साइंस के पेपर को सी.बी.एस.ई. ने मॉडल आंसर के तौर पर भी अपलोड किया था। यही नहीं, 2 वर्ष पहले पुष्पदीप सिंह प्रदेश स्तर पर होने वाले चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का चैम्पियन भी रह चुका है।

क्या बोले स्कूल के चेयरमैन

स्कूल के चेयरमैन अरविंद डोगरा ने बताया कि हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे स्कूल के होनहार छात्र पुष्पदीप सिंह ने पूरे हिमाचल में दूसरा स्थान हासिल किया है। हम भी कभी सोचते थे कि कभी 100 प्रतिशत अंक मैथ में आ सकते हैं, आज पुष्पदीप सिंह ने यह साबित कर दिया।

Vijay