ऊना के चरोला में चाेरों ने तोड़े 3 घरों के ताले, नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ

Saturday, Nov 26, 2022 - 07:47 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): ऊना जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी सप्ताह चोरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने शुक्रवार रात को गांव चरोला के 3 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने बंद पड़े घरों से करीब 13 हजार रुपए की नकदी के अलावा सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने चोरी की इन घटनाओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार तारा देवी तीर्थ यात्रा पर गई हुई है और उसका बेटा विपन शर्मा गौंदपुर जयचंद में बतौर चालक नौकरी करता है और वहीं पर रहता है। उसके घर से चोरों ने विपन शर्मा की पत्नी के सोने के गहने व 2 कड़े चांदी के तथा करीब 13 हजार रुपए की नकदी चुरा ली है।

इसी गांव का पवन कुमार चंडीगढ़ में रहता है। उसके घर से चांदी की पायल व चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। इसी तरह जम्मू व दिल्ली में रह रहे 2 भाइयों के घर से भी चोरों ने सोने के आभूषण चुराए हैं। पुलिस ने उक्त चोरियों के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay