चोरों ने पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी के घर में लगाई सेंध, लाखों की नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ

Monday, Sep 19, 2022 - 12:04 AM (IST)

ठाकुरद्वारा (ब्यूरो): पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पड़ते ठाकुरद्वारा गांव में ही चोरों द्वारा एक घर मे सेंध लगाकर 2 लाख रुपए की नकदी व दो सोने की अंगूठियां चुरा लीं। पीड़ित सुखदेव राज शर्मा पुत्र फकीर चंद निवासी ठाकुरद्वारा ने बताया कि वह लगभग 2 महीने पहले ही हिमाचल पुलिस से रिटायर्ड हुआ है। उसका घर ठाकुरद्वारा में पराल रोड पर है। उसका लड़का उधमपुर में सेना में नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। वह 7 सितम्बर को अपने मकान में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ उधमपुर में अपने लड़के के पास चला गया।

जब रविवार को दोपहर को अपने घर ठाकुरद्वारा वापस आए और जैसे ही दरवाजा खोला तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान गणेश कुमार को दी और मौके पर ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचित किया। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने अलमारी में दो लाख रुपए की नकदी व दो सोने की अंगूठियां रखी हुई थीं जिसको चोर चुरा ले गए हैं। एक तीसरी  सोने की अंगूठी चारपाई के नीचे पड़ी हुई मिली। चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा रूप सिंह ने बताया कि सुखदेव राज के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay