अजगर को मारने वाले पाचं ग्रामीणों पर प्रकरण दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 12:58 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र शर्मा) : एक अजगर को मारने पर पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर 5 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पांचों ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी ऊना ने फोन पर सूचना दी गई कि मुबारिकपुर गांव में लोगों द्वारा एक अजगर को मारा जा रहा है। वन विभाग के कर्मियों व पुलिस कर्मियों ने मौका पर पहुंच कर पाया कि 5 लोग अजगर को मार रहे हैं। पांचों स्थानीय ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय वन्य प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है। एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News