हिमुडा प्लाट बिक्री में धोखाधड़ी पर 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Thursday, Feb 03, 2022 - 11:51 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमुडा कालोनी चीलगाड़ी में प्लाट बिक्री के दौरान धोखाधड़ी के आरोप में 2 व्यक्तियों के खिलाफ विजिलैंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। विजिलैंस में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। इस मामले में प्लाट बेचने वाले और खरीदने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 में हिमुडा कालोनी चीलगाड़ी धर्मशाला में इस प्लाट पर बने मकान के बारे जानकारी नहीं दी गई थी। इससे बेचने और खरीदने वाले रजिस्ट्रेशन और स्टैंप ड्यूटी के चार्ज बचाने के लिए यह धोखाधड़ी की थी। इससे सरकार के राजस्व को हानि हुई थी। आरोपियों द्वारा की गई इस धोखाधड़ी को लेकर विजिलैंस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसकी जांच के बाद मामले में कार्रवाई की मंजूरी मिलने पर विजीलैंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, एसपी विजिलैंस बलबीर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में खरीददार और प्लाट बेचने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay