सार्वजनिक जगह पर घूम रहे कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पर मामला दर्ज

Thursday, Jan 14, 2021 - 11:38 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत संजय कुमार निवासी कुठेड़ डाकघर धनोटू तहसील शाहपुर पर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी सार्वजनिक तौर पर घूमने पर मामला दर्ज किया गया है। उक्त व्यक्ति को कोविड-19 पॉजिटिव होने पर होम क्वारंटीन किया गया था, जोकि सार्वजनिक जगहों पर घूम रहा था। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 270, 188 भारतीय दंड सहिंता पंजीकृत किया गया है।
 

prashant sharma