Ex CM सहित 4 के खिलाफ रामपुर थाने में मामला दर्ज, पढ़ें क्या है वजह

Wednesday, May 16, 2018 - 10:33 PM (IST)

रामपुर बुशहर: पुलिस अधीक्षक शिमला के निर्देशों के बाद रामपुर थाने में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला राजेश्वर की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस ने आई.पी.सी. 448, 42 व 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है। सूचना है कि केयरटेकर मस्त राम के शिकायत वापस लेने के बाद राजेश्वर सिंह शिमला में पुलिस अधीक्षक  से मिले। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शिमला के निर्देशों के बाद शिकायत दर्ज की गई है।


सामान बाहर फैंका और जबरदस्ती जड़ दिया ताला
इस शिकायत में बताया गया है कि कुछेक लोगों ने कमरे में घुसकर उनका सामान बाहर फैंका और जबरदस्ती ताला लगा दिया। सामान बाहर फैंकने से काफी कीमती सामान को भी नुक्सान पहुंचा है। अतिरिक्त थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र लाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिमला के निर्देशों के बाद राजेश्वर सिंह की शिकायत पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।

Vijay