युकां अध्यक्ष सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकताओं पर मामला दर्ज, जानिए क्यों

Friday, Sep 07, 2018 - 10:12 PM (IST)

पांवटा साहिब: राफेल डील में कथित घोटाले, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर युकां द्वारा किए गए चक्का जाम के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एन.एच. रोकने को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मनीष ठाकुर व जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। एस.पी. रोहित मालपानी ने बताया कि माजरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एन.एच. जाम करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Vijay