चिट्टे सहित दबोचा कार सवार, पुलिस को गश्त के दौरान मिली सफलता

Tuesday, Oct 16, 2018 - 04:14 PM (IST)

बिलासपुर: बरमाणा थाना पुलिस ने बरमाणा में एक व्यक्ति से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ एन.टी.पी.सी. कार्यालय के पास गश्त पर थे। इसी दौरान एक कार घागस की तरफ से आई जिसे पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान कार सवार राजीव कुमार निवासी लुहारवीं से यह चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि थाना बरमाणा में आरोपी राजीव कुमार के विरुद्ध एन.डी.एंड पी.एस. एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

Vijay