चंबा में कार पलटी, तीन महिलाओं की मौत

Sunday, Apr 04, 2021 - 08:49 PM (IST)

चंबा : चम्बा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लाए गए हैं। थाना प्रभारी चुवाड़ी रोहित गुलेरिया ने बताया कि सिहुंता से द्रमण की ओर जाने वाले मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हुई है। इस कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 3 महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई, जबकि चालक सहित 3 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कार में सवार सभी लोग जातर लेकर मनसा माता मंदिर जा रहे थे कि कार ङ्क्षलक रोड से पलटकर 50 मीटर नीचे मुख्य मार्ग पर जा गिरी। यह हादसा सिहुंता-द्रमण मार्ग पर लोद्रगढ़ नामक स्थान पर हुआ।

पुलिस चौकी सिहुंता से टीम मौके पर पहुंची और घायलों को शाहपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डा. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिलाओं की पहचान श्रेया शर्मा पुत्री अशोक कुमार, त्रिमला देवी पत्नी धना राम व रतो देवी पत्नी बलदेव निवासी द्रमण शाहपुर के रूप में हुई है। इसके अलावा गगन सिंह निवासी धुलारा, अंजु पत्नी प्रदीप शर्मा और एक बच्ची घायल हुई है। चालक को भी काफ ी चोटें आई हैं।

खुशी गम में बदली
बताया जा रहा है कि हादसे में मारी गई लड़की श्रेया शर्मा को डाकघर में नौकरी मिली थी। मन्नत पूरी होने पर वह परिवार के साथ जातर देने के लिए श्री मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रही थी। अभी गाड़ी मंदिर के थोड़ी नजदीक ही पहुंची थी कि गाड़ी हादसे काा शिकार हो गई। उसके परिवार में वह एक ही लड़की थी। उसका एक भाई भी था। हादसे के कारण खुशी गम में तबदील हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि मंदिर को जाते इस रास्ते में पहले भी कई हादसे हुए हैं।

Content Writer

prashant sharma