लडभड़ोल में बारातियों की कार गिरी, 5 जख्मी

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 01:54 PM (IST)

लडभड़ोल (भारद्वाज) : लडभड़ोल के तुलाह गांव से हराबाग जा रही बारातियों से भरी एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए है। जबकि चालक हो आशिंक चोटें आई है। हादसे के समय कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। 

घायलों का उपचार लडभड़ोल सिविल अस्पताल में चल रहा है। यहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा शुक्रवार सुबह पेश आया है जब एक ऑल्टो कार बारातियों को हराबाग में शादी के लिए जा रही थी। घायलों की पहचान अंजना देवी निवासी गरोरू, नीलम निवासी शिमला, सोनिया निवासी बैरी, विजय कुमार निवासी तुलाह के रुप में हुई है। जबकि कार चालक को आशिंक चोट आई है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक अंकुश भारद्वाज ने बताया कि हादसे में घायल हुए 4 लोग खतरे से बाहर हैं। उपचार अधीन घायलों के एक्स-रे करवाए जा रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो मरीज को रेफर भी किया जाएगा। अन्यथा उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News