सोलन से नेरवा जा रही कार खाई में गिरी, 4 गंभीर घायल

Friday, Jun 22, 2018 - 07:06 PM (IST)

चौपाल: शिमला-चौपाल मुख्य मार्ग पर दोपहर बाद छारकी नामक स्थान में एक ईको स्पोर्ट गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईको स्पोर्ट कार (एच.पी.64 ए-1737) सोलन से नेरवा की ओर जा रही थी कि चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खो देने के कारण कार खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए।


सभी घायल आई.जी.एम.सी. रैफर
इस दुर्घटना में दीपांशु (25) पुत्र राकेश कुमार, बसंत विहार सोलन, राहुल (26) पुत्र नरेंद्र गांव बटेवड़ी डाकघर केदी नेरवा, राघव (23) पुत्र रमेश गांव बटेवड़ी डाकघर केदी नेरवा व आशीष (34) पुत्र शिव कुमार गांव साधुपुल सोलन घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चौपाल बलदेव सिंह ठाकुर पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay