खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

Tuesday, Jan 04, 2022 - 03:33 PM (IST)

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सालने जिले में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हादसे के कारणों का पता लगा रही थी। हादसा सोलन के समीप शमलेच में मंगलवार सुबह हुआ है। जानकारी के अनुसार शमलेच के नजदीक एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे और यह सभी किन्नौर निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 19 वर्षीय युवक को गहरी चोटे आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति पेड़ के नीचे दब गया था जबकि दूसरा गाड़ी के नीचे दबा हुआ था। उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला।
 

Content Writer

prashant sharma