चंबा के हिमगिरी में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार

Friday, Sep 06, 2019 - 03:32 PM (IST)

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा के हिमगिरी में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में जा गिरी, जिसमें 2 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। यहां नकरोड़ से हिमगिरी के लिए आल्टो कार रवाना हुई और हिमगिरी पहुंचने से पहले ही एक मोड़ से नीचे 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों कार सवारों गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से खाई से कार सवारों को बाहर निकाला। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि उक्त मार्ग की स्थिति भी अच्छी नहीं है, जिसके चलते आये दिन हादसे होते रहते हैं।वहीं दूसरी और सलूणी के डीएसपी रामकरण सिंह राणा का कहना है कि आल्टो कार खाई में गिरी है,जिसकी सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो गई है। मौके का मुआयना करने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

Edited By

Simpy Khanna