बैरागढ़ में खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत

Friday, Jan 15, 2021 - 01:42 PM (IST)

चम्बा(काकू चौहान)जिले के चुराह के बैरागढ़ क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को एक कार कुड़थला से शिरी जा रही थी। कार में छह लोग सवार थे। यह सभी एक की गांव के थे। रात करीब 9 बजे जब कार शिरी के निकट पहुंची तो अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए हैं। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Kaku Chauhan