चम्बा-पठानकोट NH पर कार खाई में गिरी, चालक गंभीर घायल

Saturday, Mar 16, 2019 - 11:15 PM (IST)

तुन्नुहट्टी: चम्बा-पठानकोट एन.एच. पर शुक्रवार की रात को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार वाहन चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ककीरा स्थिति अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पठानकोट रैफर कर दिया गया। वहां से उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज टांडा भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को उक्त व्यक्ति की टांडा में हालत में सुधार आया है।

निजी काम के लिए नुरपुर गया था परस राम

जानकारी अनुसार चमन लाल (60) पुत्र परस राम निवासी ग्राम केहलु डाकघर नैनीखड्ड तहसील भटियात अपने निजी काम के लिए कार से नूरपुर गया था। शुक्रवार की रात को करीब सवा 9 बजे घर लौटते समय नैनीखड्डके ठाणे नाला के पास कार किन्हीं कारणों के चलते वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही है कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के संदर्भ में स्थानीय लोगों को पता चल गया, जिसके चलते उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर घायल को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया तो साथ ही उसे उपचार के लिए ककीरा चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था की।

Vijay