गहरी खाई में गिरी कार, 7 साल के मासूम सहित 4 घायल

Sunday, May 06, 2018 - 12:22 AM (IST)

बिलासपुर: शनिवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर छड़ोल के पास इडिंगो कार (एच.आर-02 जेड-7899) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार कार स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रही थी, जिसमें में एक बच्चा, 2 पुरुष व एक महिला सवार थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद लोगों ने बच्चे व गाड़ी चालक को अपने निजी वाहनों से तथा घायल अन्य पुरुष व महिला को 108 एम्बुलैंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। सभी घायल यमुनानगर हरियाणा के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान नैतिक (7), अमित कुलकर्णी (35), दीप्ति (33) व चालक कुलविंद्र (29) के रूप में हुई है।

Vijay