गहरी खाई में गिरी Alto Car, एक की मौत-2 घायल

Tuesday, Nov 13, 2018 - 05:55 PM (IST)

रोहड़ू: रोहड़ू में मीट मार्कीट के पास सोमवार देर रात आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की आई.जी.एम.सी. ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को गंभीर हालत में आई.जी.एम.सी. शिमला में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आल्टो कार (एच.पी.10बी-1553) मीट मार्कीट के पास डीडीगाड रोहड़ू में सोमवार देर रात सवा 2 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। कार को मुनीष (36) पुत्र उदय सिंह निवासी गांव करालश, डाकघर कांसाकोटी, तहसील रोहड़ू चला रहा था।

कार में मुनीष के साथ आशुतोष (32) पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह निवासी रोहड़ू व भूपिंद्र सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गांव करालश, डाकघर कांसाकोटी, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला बैठे हुए थे। कार चालक समेत तीनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर किया गया लेकिन कार चालक मुनीष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एस.डी.पी.ओ. रोहड़ू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay