डाडासीबा के पपलोथर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार ने रौंद डाली 4 साल की मासूम

Friday, Apr 15, 2022 - 12:45 AM (IST)

डाडासीबा (सुनील): पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत पपलोथर गांव में एक बेकाबू अज्ञात कार ने 4 वर्षीय मासूम को रौंद डाला। मृतका की पहचान नव्या ठाकुर पुत्री प्यार सिंह निवासी भनेड़, डाडासीबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। मृतक बच्ची की मां डोली ठाकुर ने बताया कि वह अपनी तीनों लड़कियों के साथ पपलोथर गुरुद्वारा में माथा टेकने गई थी। दोपहर लगभग 3 बजे एक अज्ञात कार चालक ने सबसे छोटी लड़की नव्या ठाकुर को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गई। जब तक वह उसे उठाती इससे पहले ही कार चालक बिना रुके उसे रौंदते हुए फरार हो गया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगाया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay