तेज रफ्तार कार ने कुचला दुकानदार, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल

Sunday, Jul 15, 2018 - 06:14 PM (IST)

कांगड़ा: शनिवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल से लुधियाना स्थित डी.एम.सी. अस्पताल ले गए। डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण चंद के अनुसार बीती रात को एक कार (एच.पी. 22बी-7280) के चालक ने तेज रफ्तारी में पैदल जा रहे खेम राज (45) पुत्र मोती राम निवासी अब्दुल्लापुर को पुराना मटौर में टक्कर मार दी।


मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत के चलते रैफर कर दिया। इस दौरान परिजन उसे लुधियाना स्थित डी.एम.सी. अस्तपाल ले गए। बता दें कि खेम राज पुराना मटौर में दुकान करता है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay