अम्ब-ऊना हाईवे पर भैरा में सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई कार, 3 लोग जख्मी

Sunday, Feb 25, 2024 - 12:08 AM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब–ऊना हाईवे पर पड़ते भैरा में हुई सड़क दुर्घटना में एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को 108 एम्बुलैंस द्वारा सीएचसी धुसाड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे भैरा में बद्दी से कांगड़ा की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। सड़क हादसे में कार में सवार प्रेमी देवी (50) पत्नी विजय कुमार, निम्मो देवी (78) पत्नी कपूर चंद, शेर सिंह (58) पुत्र कपूर चंद निवासी बद्दी (सोलन) को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि कार में सवार चार पारिवारिक सदस्य घर से अच्छरा कुंड धाम कांगड़ा की यात्रा पर जा रहे थे। सड़क हादसे में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में लिया है और मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay