2 कारों की लावारिस गाय से जबरदस्त टक्कर, 6 घायल

Sunday, Oct 20, 2019 - 11:31 AM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसा हो गया। जहां 2 कारें लावारिस गाय से टकरा गईं। जिस कारण कार (पीबी 12- एई- 8866) में सवार 4 लोगों को कुछ चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस धुसाड़ा की मदद से अस्पतालपहुंचाया गया है। हादसा ऊना जिले के रविवार अल सुबह करीब 4 बजे दियाड़ा के समीप हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सड़क पर तीन दफा पलट गई। घायलों को एम्बुलेंस कर्मियों ईएमटी शशि स्याल व पायलट अजय जसवाल की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर अभी हादसा को कुछ समय हुआ कि इतने में एक अन्य आल्टो कार भी इसी गाय से जा टकराई। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों को चोटें पहुंची।

घायलों की पहचान राजकुमार 39 वर्षीय व हर्षित 10 वर्षीय निवासी देहरा के रूप में हुई है। जबकि अन्य बाल-बाल बच गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस धुसाड़ा कर्मियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों हादसों में कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। वही 108 संस्था के ऊना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत धुसाड़ा टीम को मौके पर भेजा गया। प्राथमिक उपचार देने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किये जा रहे हैं।
 

kirti