भरमौर-चम्बा एनएच पर हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 09:37 PM (IST)

चम्बा (विनोद): भरमौर-चम्बा एनएच पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायलों के बयान दर्ज कर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नीटू पुत्र भाग सिंह निवासी गांव करियां व कुमार पुत्र शमशेर बहादुर निवासी गांव होली कार में सवार होकर होली से चम्बा आ रहे थे।

रजेरा नामक स्थान पर हुआ हादसा

जब कार जिला मुख्यालय से महज करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर रजेरा नामक स्थान पर पहुंची तो किन्हीं कारणों के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस घटना में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मैडीकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News