शिमला की लड़की से 460 ग्राम चरस बरामद

Wednesday, Jan 04, 2017 - 11:42 PM (IST)

सुंदरनगर: नैशनल हाईवे-21 पर पुंघ में चरस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को एस.आई. मनमोहन सिंह की अगुवाई में मुख्य आरक्षी संजीव, आरक्षी कमल किशोर व महिला आरक्षी गीता देवी ने पुंघ में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक टैक्सी को जांच के लिए रोका तो तलाशी के दौरान हिमलैंड शिमला निवासी सौम्या के पर्स से 460 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने टैक्सी में सवार शिमला निवासी हरीश कुमार, सुनील कुमार व सौम्या सहित चालक सरकाघाट के पटोह निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर चारों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।