मटौर-शिमला NH पर हादसा : दूध से भरा कैंटर खाई में गिरा, 2 घायल

Thursday, Apr 11, 2019 - 10:30 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): बद्दी से दूध की सप्लाई लेकर धर्मशाला जा रहा एक कैंटर समेला के पास गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दूध की सप्लाई ले जा रहा एक कैंटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग मटौर-शिमला पर समेला के नजदीक बनेर खड्ड पुल के पास अनियंत्रित होकर 2 पैरापिटों सहित गहरी खाई में जा गिरा।

इस हादसे में चालक मक्खन सिंह (27) पुत्र चेतराम तथा दर्शन सिंह (45) पुत्र रामलाल दोनों निवासी ग्राम लमलेहड़ी तहसील व जिला ऊना को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत 108 एम्बुलैंस से डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। दोनों घायल बयान देने की हालत में नहीं थे। थाना प्रभारी कांगड़ा मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

Vijay