हरकत में आया प्रशासन, अब 2 हफ्ते बाद होगा हैल्थ बुलेटिन

Saturday, May 05, 2018 - 08:55 AM (IST)

शिमला : मरीजों को सुविधा देने को लेकर अब आई.जी.एम.सी. प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन ने दावा किया है कि अब 2 हफ्ते के बाद हैल्थ बुलेटिन होगा, जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर समीक्षा होगी। इससे अब एक तो अस्पताल में कमियां दूर होंगी व दूसरी ओर कौन सी बीमारी के कितने मरीज आ रहे हं,ै इसका भी पता चलेगा। प्रशासन इस बुलेटिन को लेकर जल्द ही निर्णय लेगा कि कब से यह बुलेटिन शुरू होगा।

फैल रही बीमारी की रोकथाम को लेकर भी चर्चा 
फिलहाल इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। स्वास्थ्य पर होने वाले इस बुलेटिन में यह खास रहेगा कि कौन सी बीमारी ज्यादा फैल रही है। उस पर डाक्टर समीक्षा करेंगे और बीमारी को दूर करने की कोशिश करेंगे। वहीं अस्पताल या शहर में फैल रही किसी गंभीर बीमारी की रोकथाम को लेकर भी चर्चा की जाएगी, वहीं आमजन से सुझाव भी लिए जाएंगे। बुलेटिन में हफ्ते भर की कार्यशैली और साथ ही अस्पताल के बारे में जानकारी दी जाएगी। किस दिन कितने ऑपे्रशन हुए हैं, इन सभी चीजों का बुलेटिन के माध्यम से पता चल पाएगा और प्रशासन गंभीर आप्रेशनों में आई चुनौतियों को भी सबके सामने सांझा करेगा।

हैल्थ बुलेटिन में हर बार अलग विषय चुना जाएगा
अस्पताल प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले हैल्थ बुलेटिन में हर बार अलग विषय चुना जाएगा, जिसमें मरीजों सहित उनके तीमारदारों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी। अस्पताल में होने वाले इस स्वास्थ्य कार्यक्रम में सबसे ज्यादा फोकस मैडीसिन, ऑर्थो, न्यूरो सर्जरी व सर्जरी जैसी गंभीर मरीजों को एहतियात के तौर पर क्या करना चाहिए, इसके बारे में डाक्टरों की आपस में समीक्षा होगी। अस्पताल में अक्सर देखा गया है कि कई बार लड़ाई तो कई बार किसी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, ऐसे में प्रशासन ने दावा कि है कि इस बुलेटिन के माध्यम से सारी कमी दूर होगी।

क्या कहते हैं एम.एस. 
आई.जी.एम.सी. के एम.एस. जनक राज का कहना है कि इसको लेकर फिलहाल तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर आई.जी.एम.सी. के प्रधानाचार्य के साथ बैठक की जाएगी और जल्द ही हैल्थ बुलेटिन शुरू कर दिया जाएगा। बुलेटिन के माध्यम से अस्पताल में काफी सुधार होगा।

kirti