बछड़े को बचाने के लिए दमकल विभाग बना फरिश्ता, वीडियो वायरल (Video)

Friday, Jun 22, 2018 - 01:14 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): 'जाको राखे साईंया मार सके न कोय' कहावत उस समय चरितार्थ हुई, जब बिलासपुर में पहाड़ी से लुढ़क कर गाय का बछड़ा पेड़ में फंस गया। हैरानी की बात यह है कि यहां वह फंसा था उसके एक कदम की दूरी पर ही मौत थी। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग ने गुरुवार को बिलासपुर कोर्ट रोड पर पहाड़ी पर फंसे एक बछड़े का रेस्क्यू किया है। कड़ी मश्कत के बाद बछड़े को पहाड़ी से नीचे उतारा गया। इस दौरान लोगों का खूब तांता लग गया। विभाग के संयुक्त सहयोग से बछड़े को बचा लिया गया।


हुआ यूं कि कोर्ट रोड़ के साथ लगती पहाड़ी पर शाम करीब 6 बजे एक गाय का बछड़ा नीचे गिरते हुए पेड़ों के बीच फंस गया। यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद पांच मिनट के अंदर दमकल विभाग की एक टीम अग्निशमन अधिकारी सुभाष चंद की अगुवाई में पहुंच गई। जिसके बाद टीम ने उसको बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सीढ़ियों के सहारे पहाड़ पर चढ़कर बछड़े को रस्सियां डालकर कड़ी मश्कत के बाद नीचे उतारा गया और आखिरकार बछड़े की जान बची। लोगों ने उनका धन्यवाद किया। 

Ekta