हिमाचल की तकदीर और तस्वीर बदलेगी जयराम सरकार : विक्रम सिंंह

Friday, Nov 01, 2019 - 07:34 PM (IST)

डाडासीबा (सुनील): उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित होने जा रही इन्वैस्टर मीट को सरकार का अब तक का बड़ा कार्यक्रम बताते हुए कहा है कि देश और विदेश के उद्योगपति हिमाचल प्रदेश के अंदर निवेश करने को इच्छुक हैं। प्रदेश के अंदर निवेश आने से हिमाचल प्रदेश की तकदीर ही नहीं बल्कि तस्वीर भी बदल जाएगी।

उन्होंने शुक्रवार को डाडासीबा के वन विश्राम गृह में अति निर्धन और असहाय लोगों को 22 लाख रुपए की सहायता राशि आबंटित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर 150 करोड़ रुपए की राशि से विभिन्न प्रकार के नए विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। जसवां एरिया के अंदर 52 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।

Vijay