कोरोना के खिलाफ लड़ाई में व्यापार मंडलों ने समय सारिणी में किया बदलाव

punjabkesari.in Saturday, May 01, 2021 - 11:45 AM (IST)

धर्मशाला (टीम) : कांगड़ा जिला में कोरोना की दूसरी लहर इन दिनों भयावह रूप ले चुकी है। पहले पूरे जिला में हर दिन 100-150 के आसपास ही कोरोना संक्रमित आ रहे थे। यह स्थिति भी डराने वाली ही थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या में एकदम उछाल आया है। एक बार तो कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 के करीब पहुंच गई थी। प्रशासन कोरोना से बचाव हेतु अपनी ओर से निर्देश जारी कर रहा है। कोरोना से लड़ाई में हर किसी का सहयोग जरूरी है। ऐसे में जिला के व्यापार मंडलों ने भी अपने स्तर पर कुछ फैसले लिए हैं, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। व्यापार मंडलों ने व्यापारियों के सुझावों व मौजूदा गंभीर स्थिति को देखते हुए बाजार को खोलने व बंद करने के समय में बदलाव या कटौती की है। हालांकि दवाईयों, दूध, सब्जी, ढाबा व रेस्टोरेंट आदि को व्यापार मंडलों ने छूट भी दी है। वहीं व्यापार मंडलों ने अपने क्षेत्र के अधीन आते सभी प्रकार के व्यवसायिक संस्थान संचालकों से आग्रह किया है कि बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति प्रदान न करें। साथ ही अपने साथ-साथ ग्राहकों के हाथ भी समय पर सैनिटाइज करवाते रहें।

कितने बजे खुलेंगे और बंद होंगे बाजार

कोतवाली: सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
व्यापार मंडल कोतवाली बाजार धर्मशाला के अध्यक्ष नरेंद्र जम्वाल ने बताया कि अब कोतवाली बाजार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुला रहेगा। दूध व सब्जी की दुकानों को भी शाम 5 बजे बंद करने का निर्णय व्यापार मंडल द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि ढाबा व रेस्टोरेंट के लिए 8 बजे तक समय निर्धारित किया गया है जबकि मेडिकल स्टोर पर समयसारिणी को लेकर कोई पाबंदी नहीं है।
कोतवाली: सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
व्यापार मंडल कोतवाली बाजार धर्मशाला के अध्यक्ष नरेंद्र जम्वाल ने बताया कि अब कोतवाली बाजार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुला रहेगा। दूध व सब्जी की दुकानों को भी शाम 5 बजे बंद करने का निर्णय व्यापार मंडल द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि ढाबा व रेस्टोरेंट के लिए 8 बजे तक समय निर्धारित किया गया है जबकि मेडिकल स्टोर पर समयसारिणी को लेकर कोई पाबंदी नहीं है।
कचहरी - सुबह 10 से शाम 6 बजे तक
कचहरी अड्डा बाजार सोमवार से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला करेगा। व्यापार मंडल कचहरी अड्डा के महासचिव प्रणव सचदेवा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि ढाबों और रेस्टोरेंट पर यह समयसारिणी लागू नहीं की गई है।
कांगड़ा - सुबह 9 से रात 8 बजे तक
कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते बाजार की समयसारिणी में बदलाव हेतु एक बैठक हुई। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कुछ व्यापारियों ने कांगड़ा बाजारों को सरकारी समय से पहले बंद करने की मांग की, लेकिन अधिकांश व्यापारियों ने कहा कि वे सरकारी समयानुसार ही अपनी-अपनी दुकानें खोलेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा व महासचिव नरेंद्र त्रेहन ने कहा कि व्यापारियों की मांग पर पहले की तरह सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक व्यापारिक संस्थान खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार अपनी इच्छा अनुसार समय से पहले अपनी दुकानें बंद करना चाहता है, वो ऐसा कर सकता है।
नगरोटा सूरियां - सुबह 9 से शाम 6 बजे तक
नगरोटा सूरियां के बाजार में गत दिवस दुकानदारों के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद व्यापार मंडल ने बाजार खुलने और बंद करने का समय बदला है। व्यापार मंडल के प्रधान शिव कुमार ने बताया कि नगरोटा सूरियां में बाजार के खुलने का समय अब सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मैडीकल स्टोर, सब्जी, दूध व फल आदि की दुकानों के ऊपर ये बंदिश नहीं होगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से उचित दूरी व मास्क पहने ग्राहक को सेनिटाइज कर ही सामान देने का आह्वान किया है।
भवारना - सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
भवारना बाजार अब प्रशासन के निर्देशानुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। भवारना के अप्पर व्यापार मंडल प्रधान राजेश बंटा और लोअर व्यापार मंडल प्रधान राजीव महाशा ने बताया कि प्रशासन के आदेशों की अनुपालना को सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन के निर्णय को लागू किया जाएगा। दोनों व्यापार मंडल प्रधानों ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों में सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखें और बिना मास्क किसी को भी दुकान में न आने दें।
ज्वालामुखी - सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
ज्वालामुखी व्यापार मंडल के प्रधान अनीश सूद ने बताया कि उपमंडल ज्वालाजी में सोमवार से दुकानों के खुलने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। दूध, सब्जी की दुकानें भी शाम 5 बजे बंद हो जाएंगी। 5 बजे के बाद सिर्फ दवाइयों की दुकानें और ढाबे ही खुले रहेंगे। इस दौरान ढाबों में पैकिंग ही दी जाएगी।
पालमपुर - सुबह 9 से शाम सायं 4 बजे तक
प्राप्त सुझावों पर विस्तृत विचार विमर्श के पश्चात व्यापार मंडल पालमपुर में निर्णय लिया है कि कोरोनावायरस के दृष्टिगत उभरी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पालमपुर बाजार की समय सारणी प्रात 9 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित की गई है। व्यापार मंडल पालमपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद ने बताया कि 4 बजे के पश्चात ढाबा तथा रेस्टोरेंट संचालक कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से पहले सब्जी तथा डेयरी आदि उत्पाद से संबंधित व्यवसायी भी कार्य कर सकेंगे। दवा विक्रेता रूटीन में अपना कार्य कर सकेंगे। यद्यपि दवा विक्रेताओं ने भी 9 से 4 बजे तक इस समयसारिणी पर अपनी सहमति व्यक्त की है
नगरोटा बगवां- सुबह 9 से शाम 4 बजे तक
व्यापार मंडल अध्यक्ष नगरोटा बगवां नरेंद्र सुपिहिया ने बताया कि शहर की दुकानों को खोलने व बंद करने का समय तय किया गया है। अब शहर की आम दुकानें सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक खुली रहेंगी, जबकि डेली नीड्ज व सब्जी विक्रेता सुबह 6 बजे से सायं 4 बजे तक खुली रहेंगी। इसके अलावा रेस्टोरेंट व ढाबा मालिक अपने प्रतिष्ठान सुबह 6 बजे से देर सायं 8 बजे तक खोल सकेंगे। इस दौरान वह सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक केवल पैकिंग करके ही खाना दे सकेंगे।
पंचरुखी - सुबह 8 से 2 बजे तक
पंचरुखी बाजार सुबह 8 से 2 बजे तक खुला रहेगा। यह जानकारी बाजार कमेटी प्रधान पंचरुखी सुरेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि यह समय संभलने का है। सभी को अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए और सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों की पालना करनी चाहिए।
नूरपुर - सुबह 9 से शाम 4 बजे तक
नूरपुर व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी सूरी के अनुसार व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि 30 अप्रैल  से नूरपुर बाजार सुबह 9 बजे से 4 बजे तक ही खुला रखने की सहमति बनी है। जबकि हलवाई व सब्जी की दुकानें सुबह 7 बजे से सायं 4 बजे तक खुली रहेंगी। रेस्टोरेंट व ढाबा संचालक शाम 4 बजे के बाद होम डिलीवरी दे सकते हैं।
फतेहपुर, रैहन, राजा का ताला: सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
अलग-अलग व्यापार मंडल के प्रधानों की बैठक एस.डी.एम. फतेहपुर अंकुश शर्मा से हुई। इसमें व्यापार मंडल प्रधानों ने निर्णय लिए कि फतेहपुर, रैहन व राजा का तालाब बाजार में दूध व सब्जी की दुकान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक, मैडीकल स्टोर 24 घंटे व बाकी की सभी दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी। बैठक दौरान एस.डी.एम. फतेहपुर अंकुश शर्मा ने बताया कि कोविड 19 की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रधानों की सहमति से ये निर्णय लिए गए।कचहरी अड्डा बाजार सोमवार से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला करेगा। व्यापार मंडल कचहरी अड्डा के महासचिव प्रणव सचदेवा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि ढाबों और रेस्टोरेंट पर यह समयसारिणी लागू नहीं की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News