निगम के 65 लांग व लोकल रूटों पर नहीं चली बसें

Monday, Jan 24, 2022 - 01:38 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : रविवार को बारिश और रविवार को बाजार बंद होने के चलते धर्मशाला बस डिपो के 65 लांग व लोकल रूटों पर बसें नहीं चली। सवारियों की संख्या न होने के चलते निगम ने 55 लोकल रूटों पर बसों को नहीं चलाया। वहीं, दिल्ली, डलहौजी, पठानकोट, हरिद्वार, देहरादून और होशियारपुर के 10 रूटों पर साधारण तथा वोल्वो बस को यात्रियों की संख्या न होने पर चलाया नहीं गया। डी.डी.एम. एच.आर.टी.सी. धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की संख्या न होने के चलते 65 रूटों पर निगम की बसों को नहीं भेजा गया। सोमवार को यात्रियों की संख्या हो पर रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। गौरतलब है कि निगम ही नहीं बल्कि निजी बसें भी रविवार को कम ही चली। ऐसे में रविवार को शादी समारोहों में जाने वाले लोगों को बसों के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, शादियों में शामिल होने के लिए जाने के लिए लोगों द्वारा टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा।
 

Content Writer

prashant sharma