उत्तर प्रदेश से नयनादेवी आए श्रद्धालुओं के साथ हादसा, रिवर्स करते सड़क पर पलटी बस

Sunday, Oct 02, 2022 - 04:51 PM (IST)

नयनादेवी (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क में पलटी गई। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से बस (यूपी 31बीटी-7374) यात्रियों को लेकर माता के दर्शन के लिए आई थी तथा बस अचानक नियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इसके चलते 2 से 3 लोगों की ही मामूली चोटें आई हैं तथा बड़ा नुक्सान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से श्रद्धालु बस में कुरुक्षेत्र, नयनादेवी, चिंतपूर्णी, ज्वाला जी मंदिर की यात्रा के लिए चले थे। बस को चालक वीरेंद्र चौधरी उर्फ बबलू पुत्र राम सिंह चौधरी निवासी अलीगढ़ चला रहा था। बस कुरुक्षेत्र होते हुए नयनादेवी से थोड़ा पीछे पहुंची तो आगे बहुत सारी बसें जाम में फंसी हुईं थीं। इस पर चालक ने बस को साइड में खड़ा कर दिया। रविवार सुबह कुछ श्रद्धालु बस से उतर कर दर्शन के लिए चल पड़े। बस में करीब 8 या 10 ही श्रद्धालु रह गए थे।

वहीं पुलिस कर्मचारी ने बस को हटाकर दूसरे रोड पर लगाने के लिए कहा, जिस पर बस चालक ने बस को स्टार्ट किया तथा बस को रिवर्स करने लगा। ढलान अधिक होने पर बस चालक से ब्रेक नहीं लगी और बस सड़क पर ही पलट गई। बस के पलटने से चालक सहित 3 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना में उपरोक्त बस का आगे व पीछे के दोनों शीशे टूट गए तथा किसी भी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी नयनादेवी शेर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay