तेज रफ्तार कार को बचाते नाले में गिरी बस, चालक गंभीर घायल

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 11:24 PM (IST)

डमटाल: राष्ट्रीय राजमार्ग डमटाल नजदीक रांची मोड़ पर चंडीगढ़ से पठानकोट जा रही बस गलत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बस में बैठे अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से आ रही पंजाब रोडवेज की बस (पी.बी. 35क्यू-9564) रात्रि लगभग 2 बजे जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग डमटाल रांची मोड़ पर पहुंची तो सामने से गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार को बचाने के चक्कर में रांची मोड़ रेलवे पुल के नीचे डंगानुमा दीवार से टकरा गई और लगभग 70 फुट दूर जाकर नाले में गिरी।

इस घटना में घायल चालक को पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डमटाल थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News