शिमला में बस हादसा: सवारियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 03:14 PM (IST)

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समीप छराबड़ा और कुफरी के बीच एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार, 'न्यू प्रेम' नामक बस शिमला से चिड़गांव की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

घटना के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, दुर्घटना से करीब एक किलोमीटर पहले ही बस का पिछला टायर पंचर हो गया था, जिसे हादसे का एक संभावित कारण माना जा रहा है।

राहत एवं बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को मौके पर ही प्रारंभिक सहायता दी गई। बेहतर उपचार के लिए घायलों को शिमला स्थित आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News