रंगड़ों के काटने से भैंस की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 04:56 PM (IST)

ज्वाली (ललित): उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत नरगाला पंचायत के गांव समलाना के निवासी सुरेश कुमार पुत्र धर्म चंद की एक दुधारू भैंस की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई। भारतीय किसान संघ नगरोटा सूरियां ब्लॉक के अध्यक्ष भीखम पगडोत्रा ने कहा कि सुरेश कुमार का लड़का देवेंद्र पगडोत्रा अपने खेतों में भैंस को चरा रहा था कि अचानक रंगड़ों के एक भारी समूह ने उन पर हमला कर दिया। इसमें देवेंद्र पगडोत्रा बुरी तरह जख्मी हुआ जो कि हस्पताल में उपचार के बाद ठीक हो गया, लेकिन सुरेश की बहुमूल्य दुधारू भैंस रंगड़ों के हमले से मर गई। सुरेश कुमार किसान है जो भैंस के दूध को बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। भारतीय किसान संघ विकास खंड नगरोटा सूरियां के अध्यक्ष भीखम  पगडोत्रा व स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता देवी सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने सरकार से उपरोक्त गरीब किसान को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News