कांग्रेस हाईकमान ने बुद्धि सिंह ठाकुर को तीसरी बार सौंपी जिला कुल्लू अध्यक्ष की कमान

Wednesday, Mar 18, 2020 - 04:24 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुद्धि सिंह ठाकुर को लगातार तीसरी बार जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे कार्यकर्तओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुद्धि सिंह ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आनन्द शर्मा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ,विधानसभा क्षेत्र कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वह हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।

Vijay