प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई बूढ़ी दिवाली, एक-दूसरे पर लोग बरसाते है आग के गोले

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 05:25 PM (IST)

ठियोग(सुरेश): हिमाचल प्रदेश में दीवाली के पूरे एक महीने के बाद बूढ़ी दीवाली का त्यौहार कई जगह पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें पुराने रीति रिवाजों का निर्वहन किया जाता है। शिमला ग्रामीण के दूर दराज पंचायत खटनोल के पंजायली में भी दो दिन जिलास्तरीय बूढ़ी दीवाली मनाई जाती है। देवता बीथींलु के मंदिर में ग्रामीणों ने भी इस त्योहार को मनाया देर शाम को ग्रामीणों ने आग के गोले एक दूसरे पर बरसाए। इसे पूरे रीति रिवाज ओर खास कर कहीं आग न लगे इसे बड़ी सजगता के साथ मनाया जाता है।
PunjabKesari
 

इसके बाद मन्दिर के प्रांगण में बलराज (आग) जलाकर इसके सामने छोड़ नृत्य किया जाता है। जिसमे ग्रामीण एक दूसरे के कंधों से कंधा मिलाकर रामायण के गीत गाते है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए खटनोल की प्रधान अनिता शर्मा ने कहा कि बूढ़ी दीवाली के सहस्त्रों सालो से गांव में मनाई जाती है औओर लोग बड़े हर्ष से इसे मनाते है उन्होंने कहा कि ये हमारे पुराने रीति रिवाज है और यहां दिन को भी कई कार्यक्रम किए जाते है। बता दें कि 2 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसे जिला स्तरीय मेला घोषित किया। जिसके बाद यंहा दो दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जिसमें लोग हजारों की संख्या में भाग लेते हैं और देवता का आशीर्वाद लेते है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News