लाहौल घाटी में 2 महीने से BSNL की सेवाएं ठप्प, लोग परेशान (Video)

Wednesday, Mar 13, 2019 - 05:50 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): लाहौल-स्पीति में बदहाल दूर संचार व्यवस्था को बहाल करने के लिए कुल्लू में लाहौल घाटी के लोगों का प्रतिनिधिमंडल टी.डी.एम. कुल्लू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें घाटी में दूरसंचार व्यवस्था को ठीक करने के बारे आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला परिषद सदस्य सुदर्शन जसपा ने कहा कि घाटी में पिछले 2 माह से बी.एस.एन.एल. की दूरसंचार व्यवस्था खराब है और सभी टावर भी बंद पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि घाटी के लोगों को आपस में संपर्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इंटरनैट की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।

ग्रामीणों का सहयोग नहीं कर रहे निगम के कर्मी

वहीं स्थानीय लोग भी बी.एस.एन.एल. को अपना सहयोग देने के लिए तैयार है लेकिन निगम के कर्मी भी ग्रामीणों का सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं जब इस बारे में टी.डी.एम. कुल्लू डी.एल. नेगी से बातचीत की तो उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर दूर संचार की सेवाओं को ठीक किया जाएगा, वहीं उन्होंने कहा कि मौसम के साफ होते ही घाटी में जल्द से व्यवस्था ठीक की जाएगी।

जल्द से जल्द ठीक हो दूरसंचार व्यवस्था

बता दें कि घाटी में नैटवर्क की सुविधा न होने के कारण लोगों को आपस में संपर्क करना मुश्किल हो गया है। वहीं लोगों ने बताया कि किसी के बीमार होने के कारण या कोई ऐसी घटना होने पर लोगों से संपर्क करना बेहद मुश्किल है। वहीं लोगों ने जल्द से जल्द दूरसंचार व्यवस्था को ठीक करने की मांग उठाई है।

Vijay